रांची, मार्च 20 -- रांची। इक्फाई विश्वविद्यालय झारखंड का 5वें दीक्षांत समारोह शुक्रवार को होगा। समारोह स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे शुरू होगा। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में 231 छात्रों को डिग्री प्रदान किया जाएगा, जिसमें 15 पीएचडी शामिल हैं। विभिन्न कार्यक्रमों के शीर्ष रैंकर और दूसरे रैंकर को क्रमशः 9 स्वर्ण पदक और 9 रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ रंजीत सिंह ने यह जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...