रांची, फरवरी 9 -- रांची। इक्फाई विश्वविद्यालय झारखंड के संस्थान नवाचार परिषद द्वारा सोमवार को यशस्वी भारत स्टार्टअप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता और व्यावहारिक व्यावसायिक रणनीतियों के प्रति समझ विकसित करना था। विशिष्ट वक्ता अमित कुमार चौबे- संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सन्मत और सुषिला बरियाक ने रणनीतिक सोच, नेतृत्व और सामुदायिक सहभागिता पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को छोटे स्तर से शुरुआत करने और चुनौतियों के बीच निरंतर नवाचार के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रो. सुमित सिन्हा सहित कई गणमान्य व शिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.