गिरडीह, दिसम्बर 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को उसरी वाटर फॉल को आधुनिक इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने की नींव रखी। कहा कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास किया गया है। इस परियोजना पर ऐसे 10 करोड़ रुपए खर्च होंगे। गिरिडीह के प्राकृतिक सौंदर्य को अब एक नई पहचान मिलनेवाली है। पूर्वी वन प्रमंडल क्षेत्र में स्थित उसरी जलप्रपात, जो अब तक सीमित तौर पर स्थानीय लोगों का पसंदीदा सैर स्थल रहा है, जल्द यह आधुनिक इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन में विकसित हो जाएगा। इसके पूर्व मंत्री ने भूमि पूजन और दीप जलाकर इस परियोजन का शिलान्यास किया। मौके पर डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ बिमल कुमार, डीएफओ मनीष तिवारी, डीडीसी स्मृता कुमारी, एसडीएम श्रीकांत...