विकासनगर, मार्च 21 -- राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एसएमआर पीजी कॉलेज जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय जनता ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम में इको टास्क फोर्स के लेफ्टिनेंट कर्नल मोहित जोशी ने छात्रों और स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाते हुए सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनका संरक्षण करने की सलाह दी। उन्होंने विशेष रूप से प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने और स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, प्लास्टिक का उपयोग कम से कम किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.