अल्मोड़ा, मार्च 24 -- इकूखेत और दौलाघट में शराब की दुकान खोलने का विरोध तेज होता जा रहा है। दोनों जगह लोगों ने किसी भी हाल में शराब की दुकान नहीं खोलने देने का ऐलान किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जबरन शराब की दुकान खोली गई तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आबकारी विभाग की ओर से इस बार 11 नई दुकानों को खोलने की योजना है। दुकानें खुलने से पहले ही लोग विरोध में उतर आए हैं। दौलाघट के लोग अधिवक्ता सुभांशु रौतेला के नेतृत्व में आबकारी विभाग को ज्ञापन दे चुके हैं। कहना है कि यहां शराब की दुकान खोलना गलत है। जनभावनाओं के खिलाफ शराब की दुकान खोली गई लोग एकजुट होकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसके लिए क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। वहीं इकूखेत में उत्तराखंड जनकल्याण समिति व मूल निवास भू-कानून संघर्ष समन्वय समिति भी शराब की दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.