लखीसराय, मार्च 6 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। टाउन थाना क्षेत्र के बाइपास रोड अशोकधाम में बुधवार को एक तेज रफ्तार की बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे शीशम के पेड़ से टकराने से दो की मौत व दो घायल मामले में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को शव दाह के लिए ले जाने से पहले अपने पुत्र के शव को देख आलोक की मां कह रही थी। बेटा उठ परीक्षा देने जाना हैं, बदहवास महिला को आस पास के लोग समझा रहे थे। जबकि उसके पिता कह रहे थे कि आलोक की जान पुलिस व आस पास के लोगों की लापरवाही से गई। घटना के वक्त अगर उसे उठाकर तुरंत अस्पताल ले जाता तो उसकी जान बच सकती थी। किऊल से पैदल घटनास्थल पहुंचने के बाद आलोक व पियुष को उठाकर अस्पताल लाया गया। जबकि वहां दर्जनों लोग इंतजार करते रहे। उन्होंने लोगों से अपील किया कि किसी भी घटना में सबसे पहले अस्पताल पहुंचाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.