शामली, फरवरी 4 -- सांसद इकरा हसन पर स्वामी द्वारा विवादित टिप्पणी करने की वायरल वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। मामले में सीओ को जांच सौंपी गई है। कैराना क्षेत्र में गांव कंडेला की बताई जा रही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। वीडियो में स्वामी राम विशाल दास महाराज कैराना सांसद इकरा हसन पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। स्वामी ने कहा है कि इकरा हसन ने गुर्जर समुदाय के बीच खुद को 'गुर्जर' बताते हुए और 'आपकी बेटी' कहकर वोट मांगे थे। उन्होंने यह भी टिप्पणी की थी कि इकरा हसन कंडेला के किसी गुर्जर से शादी करें। यही नहीं, स्वामी और भी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। मामले में एक्स पर मामला संज्ञान में आने के बाद सीओ कैराना को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.