लोहरदगा, अक्टूबर 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। विकास भारती बिशुनपुर के द्वारा 41 वां कार्तिक उरांव साइकिल रेस का मंगलवार को आयोजन किया गया। लोहरदगा के बक्सीडीपा मैदान में उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास भारती बिशनपुर के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि युवाओं को देश भक्ति और सामाजिक कर्तव्य से जोड़ने का माध्यम यह साइकिल रेस बना है। झारखंड के महापुरुषों जतरा टाना भगत और कार्तिक उरांव के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश एवं समाज के कार्य में युवाओं को योगदान देने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि झारखंड प्रांत संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सच्चिदानंद लाल अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज एवं राष्ट्र सर्वोपरि है और इसके लिए समर्पण की आवश्यकता होती है। लगातार 41 वर्षों तक कार्तिक उरांव साइकिल रेस समर्पण को दर्शाता है। इस रेस में भाग लेने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.