मथुरा, फरवरी 9 -- फरीदाबाद में सूरज कुंड में चल रहे अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में झूला गिरने की सूचना पर ड्यूटी के दौरान लोगों को बचाने के प्रयास में हरियाणा पुलिस विभाग में कार्यरत इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद शहीद हो गये। उनके पार्थिव शव को पैतृक गांव लाया गया। पुलिस पदक प्राप्त इंस्पेक्टर को हरियाणा पुलिस के आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में आयी पुलिस गारद टुकड़ी ने जमुना पल्लीपार यमुना किनारे स्थित घाट पर सशस्त्र सलामी दी। उनके पुत्र ने गमगीन माहौल में मुखाग्नि दे अंतिम संस्कार किया। शनिवार देर शाम मेला में ड्यूटी के दौरान इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद सारस्वत शहीद हो गये थे। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। देर रात शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पैतृक गांव डैंगरा, जमुनापार लाया गया। सुबह उनके पार्थिव शव को श्रद्धांजलि-पुष्पांजलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.