नई दिल्ली, फरवरी 7 -- उत्तर प्रदेश् के बहराइच जिले में एसपी रामनयन सिंह ने तगड़ा ऐक्शन लिया है। बहराइच एसपी रामनयन सिंह ने शुक्रवार रात पयागपुर थाने की स्वाट की पूरी टीम भंग कर दी। इसमें शामिल इंस्पेक्टर, दो दरोगा, एक हेड कांस्टेबल और पांच सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। सपा नेता के पिता समेत दो हत्याकांड का खुलासा नहीं होने, ई रिक्शा से 20 लाख के जेवरात की टप्पेबाजी समेत अन्य गम्भीर मामलों का खुलासा नहीं होने पर एसपी ने कार्रवाई की है। एसपी राम नयन सिंह के इस सख्त रूख से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई की जद में आने वाले स्वाट प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह यादव, दरोगा सर्वजीत गुप्ता, राशिद अली खान, हेड कांस्टेबल अजीत चंद्र सिंह, सिपाही राहुल वाजपेयी, अमित कुमार यादव, अंकुर यादव, विष्णु प्रताप सिंह, संत...