हल्द्वानी, सितम्बर 5 -- हल्द्वानी। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक मैनेजर डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप प्रधानाचार्या ममता तनेजा, कॉर्डिनेटर प्रियंका शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षकों ने मां सरस्वती की वंदना की। नीरू गोयल ने गुरु की महिमा पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। प्रेरणा जोशी, मधुमिता दास, प्रेरणा पांडे, गुंजन जोशी ने गीत प्रस्तुत किए। स्मिता साह, पूजा जोशी ने काव्य पाठ से समां बांधा। शिक्षकों ने म्यूजिकल चेयर और म्यूजिकल रिंग जैसे खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...