भदोही, मार्च 7 -- भदोही, संवाददाता। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार एवं नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एनआईएफ) में जिले के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया है। उनके बैंक खाते में 10 हजार रुपये की रकम भी आ गई है। जिससे स्वजनों के साथ ही गुरुजनों में भी प्रसन्नता है। इंस्पायर अवार्ड-2025 का गत दिनों परिणाम घोषित कर दिया गया। जनपद के सरकारी, कान्वेंट, मान्यता प्राप्त एवं परिषदीय विद्यालयों से कुल 47 बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। योजना में एक विद्यालय से अधिकतम पांच बच्चों द्वारा अपने प्रोजेक्ट कार्य को फाइनल सबमिट किया जाता है। जिसमें सर्वश्रेष्ठ आइडिया को चयनित किया जाता है। उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़वापुर के विद्यार्थियों ने सप्ताह में दूसरी बार खुद के प्रदर्शन को दोहराया है। स्कूल की सोनम कक्षा आठ, अंकिता कक्षा सात तथा ज्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.