गुमला, मई 17 -- गुमला, संवाददाता। जिले की होनहार छात्रा निशा रानी एक्का ने अपनी नवाचारी सोच और प्रतिभा से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग,नई दिल्ली द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत निशा का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी के लिए हुआ है। वह चैनपुर प्रखंड के बरवे हाई स्कूल की छात्रा हैं।यह चयन हाल ही में रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में हुआ। जिसमें जिले से कुल छह विद्यार्थियों के मॉडल चयनित हुए थे। राज्यभर से 15 छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित होने का अवसर मिला। जिनमें निशा भी शामिल हैं। वे अब झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए नई दिल्ली में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। निशा ने एक सुरक्षित नारियल-सुपारी पेड़ पर चढ़ने का उपकरण प्रस्तुत किया है। जो सरल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.