पीलीभीत, मार्च 10 -- राजकीय हाई स्कूल ईंटगांव के तीन छात्रों का विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड योजना में चयन हुआ है। जिले में एक ही कालेज सर्वाधिक तीन छात्रों के इंस्पायर अवार्ड योजना में चयन होने पर प्रधानाचार्य सुरेशचन्द्र वर्मा को डीआईओएस ने शाबासी दी है। प्रधानाचार्य ने बताया छात्रा प्रभा के मल्टीग्रास कटर, अंजली गंगवार के मूव स्लिप कंट्रोलर व छात्र आशिक के हाउस लेवल व्हीटग्रेन ग्राइंडिंग मशीन के इनोवेटिव आईडिया को प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने चयन किया है। तीनों छात्रों को चयन के बाद दस दस हजार रुपये की राशि खाते में प्राप्त हुई है। इससे छात्र अपने प्रोजेक्ट पर और बेहतर कार्य कर सकेंगे। प्रधानाचार्य ने बताया, होनहार छात्रों को स्कूल में सम्मानित किया जाएगा। जिपं सदस्य पति दमयंती नरेन्द्र प्रताप सिंह ने होनहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.