प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार और राष्ट्रीय नवप्रवर्तन फाउंडेशन की ओर से आयोजित इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले के 70 बाल वैज्ञानिकों का चयन हो गया है। चयनित बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कार के तौर पर 10-10 हजार रुपये मिलेंगे। इस तरह जिले के बाल वैज्ञानिकों को कुल सात लाख रुपये मिलेंगे। इंस्पायर अवार्ड में मानक के मुताबिक एक विद्यालय से कक्षा छह से 10 तक के अधिकतम पांच विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया जाना था। सफल बाल वैज्ञानिकों में सर्वाधिक तीन छात्र राजकीय हाईस्कूल सराय आनादेव के शामिल हैं। इसमें श्रेया सिंह, वृद्धि सिंह और साक्षी मौर्य शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सहित शिक्षकों ने सफल बाल वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.