मुरादाबाद, दिसम्बर 27 -- मुरादाबाद। इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर आर्ट, सब्जी मंडी गंज शाखा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्राओं द्वारा निर्मित सामानों की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण टेक्सटाइल से तैयार किए गए वस्त्र रहे। प्रदर्शनी का उद्घाटन उमा चौहान, डॉक्टर पूनम गुप्ता, डॉक्टर नीरज गुप्ता, गायत्री वर्मा और क्षमा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन निर्भय गुप्ता ने किया। प्रदर्शनी को सफल बनाने में नेहा, अंजलि, गायत्री, पीयूष, इल्मा सहित अन्य छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...