नई दिल्ली, मार्च 15 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। महरौली थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित को सकुशल मुक्त करा लिया है। आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर 17 वर्षीय नाबालिग से दोस्ती की थी और मिलने के बहाने बुलाकर अपहरण कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से इंस्टाग्राम आईडी वाला फोन और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि 12 मार्च की सुबह तकरीबन 5:45 बजे महरौली थाना पुलिस को एक नाबालिग के अपहरण और फिरौती मांगने की सूचना मिली थी। पुलिस को शिकायतकर्ता 29 वर्षीय युवक ने बताया कि उसका भाई इंस्टाग्राम के माध्यम से किसी के सम्पर्क में था। वह उससे मिलने के लिए साकेत मेट्रो स्टेशन गया था। वह अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उसका अपहरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.