शाहजहांपुर, जनवरी 3 -- इंस्टाग्राम पर प्रयागराज के युवक के बहकावे में आकर नोएडा से चार लड़कियां भाग निकलीं। लेकिन शाहजहांपुर में उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया गया। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने चार नाबालिग लड़कियों को पूछताछ के बाद नारी निकेतन भेजा दिया। जीआरपी ने लड़कियों के परिजनों को जानकारी दे दी है। चारों में से एक 15 वर्षीय लड़की इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रयागराज के एक युवक से लगातार चैटिंग कर रही थी। उसी ने अन्य तीन नाबालिग सहेलियों को बहकाया। यह किशोरियां नोएडा में एक ही मकान में ऊपर-नीचे के फ्लोर पर रहती हैं। चारों किशोरी छत पर घूमने से रोकने पर अपने परिजनों से नाराज थीं। शुक्रवार को चारों किशोरियां प्रयागराज जाने के लिए घर से निकल कर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में बैठ गईं। बरेली के पास उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.