नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दयालपुर स्थित नेहरू विहार में इंस्टाग्राम पर हुए विवाद को लेकर एक युवक को चाकू से गोदने का मामला सामने आया है। सोमवार रात एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने रेहान पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस घायल को पहले जग प्रवेश चंद अस्पताल ले गई। गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, रेहान अपने परिवार के साथ नेहरू विहार में गली संख्या चार में रह रहा था। सोमवार रात करीब एक दर्जन लड़कों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। रेहान खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस और परिजनों के अनुसार, रेहान का लग...