वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी। वीडीए की ओर से सोशल मीडिया से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को इंस्टाग्राम पर मिली सूचना पर जोन-2 की प्रवर्तन टीम ने सारनाथ के गोसाईपुर, मोहाव में लगभग 3 बीघा क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कराई गई। जांच में पाया गया कि लगभग 17 फीट चौड़ी सड़क दर्शाते हुए बिना किसी स्वीकृत लेआउट के प्लॉट बेचे जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...