लखीसराय, फरवरी 1 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। डिजिटल व सोशल मीडिया के इस दौर में रिश्तों की शुरुआत अब मोबाइल स्क्रीन से होने लगी है। कबैया थाना क्षेत्र स्थित मकुना गांव में भी ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर आस्था के केंद्र अशोकधाम मंदिर में विवाह के रूप में परिणत हो गई। यह प्रेम कहानी इन दिनों जिलेभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 निवासी अनिल महतो के पुत्र धर्मराज कुमार का पश्चिम बंगाल के अलीपुर जिले के परपतला निवासी संतोष राय की पुत्री लवली रॉय से विवाह हुआ है। बताया जाता है कि करीब दो वर्ष पूर्व दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। पहले एक दूसरे की तस्वीरों को लाइक करने से बातचीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.