मैनपुरी, जुलाई 5 -- कस्बा स्थित एक मोहल्ले से 17 वर्षीय किशोरी 1 जुलाई की शाम 5 बजे अचानक घर से गायब हो गई। उसका कोई पता नहीं चला तो पिता ने थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। लेकिन बाद में जानकारी हुई कि उसे मुरादाबाद का एक युवक अगवा कर ले गया है। परिजन इस मामले को लव जिहाद से जोड़कर भी बता रहे हैं। पिता ने पुलिस से पुत्री को जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है। कस्बा निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसकी पुत्री 1 जुलाई की शाम 5 बजे अचानक गायब हो गई। उसके बारे में पता किया गया तो कोई पता नहीं चला। उसकी पुत्री घर से अपने शैक्षिक अभिलेख तथा शादी के लिए रखे सोने चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई। जानकारी दी कि उसकी पुत्री की उम्र 17 वर्ष है। वह नाबालिग है। अपना भला बुरा नहीं समझती है। उसकी पुत्री इंस्टाग्राम पर लड़के से बात करती थी।...