कानपुर, फरवरी 4 -- कल्याणपुर। एक युवक के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना शातिर ने भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट कर उसे बदनाम करने का प्रयास किया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिर्जापुर नई बस्ती निवासी अभिषेक द्विवेदी के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साइबर सेल की मदद से फर्जी अकाउंट संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.