मेरठ, अगस्त 5 -- मेरठ के सरधना निवासी इरशाद पठान ने राहुल नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर दिल्ली में रह रही युवती को प्रेमजाल में फंसाया। युवती से शादी की और उसका धर्मांतरण कराकर नाम फरहीन रख दिया। इसके बाद युवती को पैसों के लिए परेशान करने लगा। मसूरी से दिल्ली जाते समय इरशाद ने पैसे मांगे। पैसे न देने पर सकौती में हाईवे पर ही युवती से मारपीट शुरू कर दी। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो विहिप के सदस्य पहुंच गए। युवक के कब्जे से युवती को बचाया लेकिन आरोपी फरार हो गया। विहिप की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी पर कार्रवाई के लिए हिंदू संगठन सदस्य थाने पर घंटों डटे रहे। हस्तिनापुर क्षेत्र निवासी युवती दिल्ली के लक्ष्मीनगर में बहन के पास रहती है और ब्यूटी पार्लर चलाती है। करीब दो साल पहले सरधना निवासी इर...