बक्सर, जनवरी 3 -- पेज-03 के लिए बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस अफसर को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसका ट्रक ट्रेलर भी जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट के प्रभारी रोहित कुमार ने टाउन थाना में एक मुकदमा दर्ज कराया था। उनके मुताबिक बीते शुक्रवार को एक इंस्टाग्राम आईडी से एक वायरल वीडियो सामने आया, जिसमें उनके फोटो का उपयोग कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। डीआईयू ने आईडी का सत्यापन किया, जिसके बाद पता चला कि यह यूपी के मऊ जिले के सराय लखनसी थाना के पहाड़पुर बनदेवी निवासी अवधेश यादव के पुत्र गोविंद यादव की है। बताया जाता है कि घटना के दिन नो-एंट्री खुलने के दौरान आरोपी ट्रक चालक अपना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.