संवाददाता, जून 22 -- यूपी में मुरादाबाद के पाकबड़ा में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक किशोरी को प्यार में फंसाकर दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बरेली जिले के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के गांव सनेय्या धन सिंह निवासी शौकीन राजा के रूप में हुई है। आरोपी ने पहले लड़की से दोस्ती की फिर प्यार के जाल में फंसाकर उसे अपने साथ ले गया। नाबालिग लड़की का रेप किया और उसे धमकाने लगा। पुलिस को दी गई तहरीर में पाकबड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपी ने छह महीने पहले उनकी बेटी को इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। किशोरी ने अनजाने में रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद शौकीन ने लगातार किशोरी को मैसेज भेजने शुरू कर दिए। शुरुआत में किशोरी ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन कुछ समय बाद बातच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.