जौनपुर, नवम्बर 11 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के वसीरपुर गांव की एक 30 वर्षीय विवाहिता दो बच्चों की मां इंस्टाग्राम से हुए प्यार में अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। वह जाते समय अपने छोटे बच्चे को भी लेकर गयी है। अब उसका पति व पिता परेशान है। वसीरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री की शादी बदलापुर में हुई थी। विवाहिता के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र नौ वर्ष तथा दूसरा पांच वर्ष का है। कुछ दिन पहले मायके आयी थी। कुछ दिन पूर्व पड़ोस के एक व्यक्ति के लड़की का देवर बदलापुर आया था। उससे विवाहिता का इंस्टाग्राम से प्रेम सम्बंध बन गया। कुछ दिन बाद 25 सितंबर को वह अपने प्रेमी के साथ घर से छोटे वाले पुत्र को लेकर भाग गई। उसका पति अभी भी पत्नी के आने का इंतजार कर रहा है। पुलिस भी खोजबीन में लगी है। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.