प्रयागराज, मार्च 8 -- प्रयागराज। इंस्टाग्राम पर दस लाख फॉलोअर होने पर उत्साही युवाओं ने भंडारा किया है। मम्फोर्डगंज फव्वारा चौराहा निवासी सगे भाई उज्जवल प्रजापति और प्रज्जवल प्रजापति ने इंस्टाग्राम पर स्ट्रीट्स ऑफ प्रयागराज नाम से 2017 से पेज संचालित कर रहे हैं। पिछले महीने 25 फरवरी को उनके फॉलोअर की संख्या दस लाख से अधिक हो गई। इसी खुशी में दोनों भाईयों ने मंगलवार की शाम अपने घर के पास चौराहा पर शाम पांच बजे से भंडारा किया जिसमें चार घंटे से अधिक समय तक लोगों को नि:शुल्क भोजन वितरित किया गया। उज्जवल प्रजापति कहते हैं कि जब वे कक्षा आठ और नौ में पढ़ाई करते थे तब 2017 में यह पेज शुरू किया था। उस समय यह अंदाजा नहीं था कि लोगों का इतना प्यार मिलेगा। वह अपने पेज पर मुख्य रूप से प्रयागराज के तीज-त्योहार, परंपरा, संस्कृति, खान-पान आदि से संबंधि...