बदायूं, फरवरी 12 -- बदायूं, संवाददाता। सोशल मीडिया पर जातीय वर्गीकरण का मजाक उड़ाने और धार्मिक भावनाएं आहत करने से जुड़े मामले में पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें हिरासत में फिर जेल भेज दिया गया। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र का है, जहां दातागंज के रहने वाले सकपाल व कुछ अन्य लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें जातियों के वर्गीकरण का मजाक उड़ाते हुए धार्मिक भावनाएं आहत की गईं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में नाराजगी भी द...