फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 8 -- फर्रुखाबाद। तेज हवा चलने के कारण आवास-विकास तिराहा के पास स्थित एक होटल के पीछे गुजरी 33 केवी लाइन के दो इंसुलेटर पंक्चर हो गए। इसके साथ ही लाइन भी टूटकर गिर पड़ी। इससे लकूला उपकेंद्र बंद हो गया। लगभग तीन घंटे बाद फाल्ट दूर कर लकूला उपकेंद्र चालू किया जा सका। इस वजह से लगभग 10 हजार उपभोक्ताओं को आपूर्ति दोपहर बाद नसीब हो सकी। लकूला उपकेंद्र से अंगूरीबाग व आवास-विकास समेत चार फीडर चलते हैं। इनसे लगभग 12 से ज्यादा मोहल्लों के करीब दस हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। रविवार सुबह 11 बजे होटल के पीछे से गुजरी 33 केवी लाइन के दो इंसुलेटर पंक्चर हो गए। यही नहीं 33 केवी लाइन का तार भी टूटकर गिर पड़ा। इससे लकूला उपकेंद्र बंद हो गया। जानकारी पर एसडीओ राम प्रवेश व जेई अजय कुमार ने पेट्रोलिंग शुरू कराई। बिजली कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.