गिरडीह, मार्च 18 -- खोरीमहुआ। घोड़थम्बा में होली के दिन हुए हिंसा मामले में सोमवार को राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी घोड़थम्बा पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से कहा कि होली के दिन हुए उपद्रव में निर्दोष लोगों को जेल भेजा गया है। जिन लोगों पर पत्थर चले, दुकानें जली, जिनका सामान लूटा गया, उन्हीं के उपर प्रशासन ने डंडा भी बरसाया है। लोगों को इंसाफ नहीं मिला तो गिरिडीह ही नहीं, पूरे राज्य में आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि घोड़थम्बा में जैसी जानकारी मिली है कि उसके अनुसार जिस गली को लेकर विवाद हुआ, उस गली से वर्षों से होली, रामनवमी तथा सरस्वती पूजा में जुलूस निकाला जाता रहा है। कभी कोई विवाद नहीं हुआ। होली के दिन की घटना को लेकर जो जानकारी मिली है उससे ऐसा लगता है कि पुलिस पहले से ही तय कर चुकी थी कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.