हाथरस, सितम्बर 15 -- हाथरस। सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग हाथरस पर साप्ताहिक सत्संग के दौरान दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह महाराज का 104 वाँ जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। रविवार को आश्रम पर ऑडियो वीडियो के माध्यम से दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज के संपूर्ण जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। वे दया, प्रेम और करुणा की जीती जागती मूरत थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए ही जिया। उनके द्वारा हजारों प्रभु प्रेम के जिज्ञासुओं में आध्यात्मिक जागृति उत्पन्न कर प्रभु प्राप्ति के रास्ते से जोड़ा। संत दर्शन सिंह महाराज एक पूर्ण आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ उर्दू फारसी के जाने माने शायर व कवि भी थे। उनके द्वारा कई आध्यात्मिक पुस्तकों की रचना की। जिनमें मताए नूर मंजिले नूर आदि...