हाथरस, जुलाई 21 -- हाथरस। सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग पर साप्ताहिक आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन हुआ। जट्टारी से आये सत्संग कर्ता छैल बिहारी जी ने सत्संग प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने सत्संग तीरथ है। संतन कौ, यहाँ मैल धुलत है तन कौ। के द्वारा समझाया कि हम सभी को नियमित रूप से सत्संग में जाना चाहिए। सत्संग कर्ता द्वारा आगे समझाया कि हम सब को प्रभु की असीम दया से चौरासी लाख जिया जून भोगने के बाद यह नर नारायणी देह मिली है। इसलिए हमें इसे यों ही व्यर्थ नहीं गवाना चाहिये। इसके बाद मिशन के प्रमुख एवं विश्व आध्यात्मिक सतगुरु संत राजिंदर सिंह महाराज ने ऑडियो वीडियो के माध्यम से सत्संग प्रस्तुत किया। जिसमें महाराज ने समझाया कि जब इंसान किसी परेशानी या मुसीबत से गुजर रहा होता है तो प्रभु से प्रार्थना करता है। प्रार्थना इस ...