जौनपुर, अप्रैल 26 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरपुर गांव निवासी प्रभाकर मणि त्रिपाठी की धर्मपत्नी स्वर्गीय कमला त्रिपाठी पूर्व प्रधान की पुण्यतिथि मनाई गई। अतिथियों ने पूर्व प्रधान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी राज्य सभा सांसद ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. कमला त्रिपाठी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने सदैव गरीबों की आवाज उठाई। बरपुर ग्राम पंचायत को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। इस मौके पर अर्चना शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, डॉ. जयप्रकाश त्रिपाठी, गौरी शंकर सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, डॉ विनय कुमार त्रिपाठी आदि लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...