पलामू, सितम्बर 6 -- झारखंड के पलामू में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में एक गरीब दंपति ने अपने मासूम बच्चे को 50 हजार रुपए में बेच दिया। बताया जा रहा है कि दंपति ने बीमारी का इलाज कराने के लिए बच्चे का सौदा किया। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है। बच्चे का पिता उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला है। वह यहां अपनी ससुराल के पास यात्री शेड में रहता है और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है। लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय व लेस्लीगंज के जिला पार्षद विजय कुमार ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि बच्चे के पिता ने संबंधित जानकारी साझा की है। फिलहाल वे अपने स्तर से जानकारी लेने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.