बिहारशरीफ, मार्च 8 -- इंसानियत की भलाई का निज़ाम है कुरआन: सूफी महताब आलम चिश्ती फोटो : कुरान : बिहारशरीफ की मस्जिदे इमाम अबू हनीफा में आयोजित तरावीह के बाद सूफी शाह सय्यद मो. महताब आलम चिश्ती निजामी व अन्य। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। शहर के सालूगंज मोहल्ला स्थित मस्जिदे इमाम अबू हनीफा में रमज़ान के पवित्र महीने में तरावीह की नमाज़ का एक दौर मुकम्मल हुआ। मौके पर सूफी खानकाह एसोसिएशन बिहार प्रदेश अध्यक्ष और खानकाह चिश्तिया फरीदिया चाँदपुरा के सज्जादा नशीन, सूफी शाह सय्यद मो. महताब आलम चिश्ती निजामी ने इमामत की। तरावीह की समाप्ति के बाद सूफी महताब आलम चिश्ती ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और रमज़ान तथा कुरआन की फज़ीलत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रमज़ान का सबसे बड़ा तोहफा कुरआन-ए-मुकद्दस है, जो इंसानियत की भलाई और मार्गदर्शन के लिए उत...