शामली, नवम्बर 5 -- कांधला। मेरठ जनपद में सरुरपुर के पास सड़क हादसे में मारे गए पुलिस इंसपेक्टर का शव गांव मीमला में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शाम के समय पुलिस सम्मान के साथ उपनिरीक्षक का अंतिम संस्कार किया गया। कांधला के मीमला गांव निवासी मितर सिंह यूपी पुलिस में सरूरपुर की मुल्हेड़ा चौकी पर यातायात उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। वह शाम को डयूटी खत्म कर बाइक से लौट रहे थे। सड़क हादसे में उनकी मौत हो गयी। मितर सिंह के तीन बच्चे है जिसमें दो लड़के और एक लड़की है। तीनों की शादी हो गयी है। शाम के समय शव गांव में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैफिक विभाग के साथी अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। गांव में पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...