मथुरा, फरवरी 13 -- टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की मथुरा ब्रांच ने 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सद्भावना चैरिटेबल ब्लड बैंक गोवर्धन चौराहे पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस मथुरा के ब्रांच हैड प्रकाश ठाकुर एवं सद्भावना ब्लड बैंक के डायरेक्टर संजीव सारस्वत ने संयुक्त रूप से किया। ब्लड बैंक के मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रदीप पाराशर ने सभी रक्तवीरों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदान शिविर में शिव कुमार, राजू, मनोज, मुकेश, प्रकाश, अंशुल, जोगिंदर, मयंक, पियूष, भुवनेश, रवि खंडेलवाल आदि लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान तरुण, सुशील, सौरभ, नीरज, धर्मेंद्र, रिंकू, राहुल आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.