नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- नोट: कृप्या मिंट का लोगो लगाएं, ग्राफ के लिए मिंट का फ्लैप देखें घरेलू काम और बच्चों की परवरिश सबसे बड़ी चुनौती देश में नींद की आदतों पर मिंट का विश्लेषण, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में नींद की कमी 30 मिनट अधिक तनय सुकुमार नई दिल्ली। भारत में कामकाजी उम्र की महिलाओं पर नींद का बोझ बढ़ रहा है। मिंट के विश्लेषण के अनुसार 30 की उम्र में महिलाएं पुरुषों के मुकाबले आधे घंटे कम सोती हैं। इस आयु वर्ग में 70% ग्रामीण पुरुष और 66% शहरी पुरुष आठ घंटे की नींद ले पाते हैं, लेकिन महिलाओं के लिए यह अनुपात क्रमशः 50% और 45% है। महिलाओं के लिए घरेलू काम और बच्चों की परवरिश सबसे बड़ी चुनौती है। विश्लेषण के लिए सरकार के 2024 टाइम यूज सर्वे के आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया है। नींद पर शादी का स्पष्ट प्रभाव नींद के मामले में 20-49 आय...