सिमडेगा, अक्टूबर 6 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के ओड़गा में रविवार की रात इंद मेला सह नागपुरी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य रुप से उपस्थित थाना प्रभारी सजल धान, भाजपा नेता सुजान मुंडा, रामकिशुन साहू, सुशील जडिया ने फीता काटकर किया। इसके बाद नागपुरी कलाकारो के द्वारा रात भर एक से बढ़कर एक नागपुरी गीत संगीत की प्रस्तुति की गई। जिसमें लोग झूमते रहे। जगदीश बड़ाईक, सुहाना देवी, सोनी कुमारी, रूपेश बड़ाईक, हुलास महतो आदि नागपुरी कलाकारो ने अपनी प्रस्तुति दी। इससे पूर्व रविवार की सुबह पारम्पारिक रीति रिवाज के साथ पाहनों के द्वारा पूजन कार्य सम्पन्न कराया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.