भदोही, नवम्बर 24 -- भदोही, संवाददाता। शहर के इंद्रा मिल फ्लाईओवर की सड़क जर्जर हो गई है। इसके कारण वाहन चालकों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही हादसे का भी डर बना हुआ है। इसे लेकर लोगों में रोष है। बता दें कि शहर को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने को दो ओवरब्रिज की सौगात पूर्व की सपा सरकार में मिली थी। उस दौरान निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इस बीच, हुए विधानसभा चुनावों में वर्ष 2017 में सत्ता परिवर्तन हो गया। इंद्रामिल ओवरब्रिज के बचे हुए कार्यों को पूरा कराने के साथ ही ब्रिज के दोनों लेनों पर सड़क निर्माण करवाया गया था। तब से लेकर अब तक कई बार मरम्मत कराया गया, लेकिन कुछ ही महीनों में तस्वीर पुरानी जैसी हो जाती है। इन दिनों एक बार फिर ओवरब्रिज के सड़क की हालत दयनीय है। उस पर गड्ढे बनने के कारण हादसों का डर बना हुआ ...