दरभंगा, मई 8 -- मनीगाछी। थाना क्षेत्र की चनौर पंचायत के इंद्राथर गांव में गत छह मई की रात हुई गोलीबारी की घटना में बुधवार को कमलेश यादव के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिकी में चार लोगों को नामजद किया गया है। कमलेश यादव के आवेदन के अनुसार गत छह मई रात करीब आठ बजे गांव के सहनी टोला में आयोजित एक भोज में शामिल होने के दौरान चार बाइक पर सवार आठ-नौ लोगों में शामिल मकरंदा गांव निवासी अनिल झा के बेटे राहुल झा एवं नीतीश झा ने इंद्राथर गांव निवासी रमेश झा के बेटे रणधीर झा एवं रितेश झा के कहने पर जान से मारने की नीयत से पहले बट से सिर पर मारी, फिर गोली चलाई। संयोगवश गोली बाल में लगते हुए निकल गई। इस दौरान वहां मौजूद लोग दौड़े तो सभी भागने लगे, जिसमें नीतीश झा और राहुल झा लोगों को लोगों ने पकड़ लिया। इसकी सूचना मनीगाछी थाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.