हरिद्वार, मार्च 18 -- इंद्रलोक आवासीय बिल्डिंग के लोगों को जल्द पीने का स्वच्छ पानी मिलेगा। इसके अलावा जितनी भी समस्याएं हैं, उनका भी समाधान होगा। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने सचिव मनीष सिंह को बिल्डिंग की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन करने के निर्देश दिए हैं। आपके प्रिय अखबार हिंदुस्तान ने बोले हरिद्वार संस्करण में इंद्रलोक बिल्डिंग के निवासी प्रदूषित पानी पीने को मजबूर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत साल 2023 में इंद्रलोक बिल्डिंग में 528 फ्लैट बनाए गए थे। वर्तमान समय में फ्लैट्स में करीब 250 परिवार रहते हैं जो स्वच्छ पेयजल नहीं मिलने से परेशानी झेल रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.