नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- नई दिल्ली, व. सं.। कर्तव्य पैक्स-2025 'इंद्रप्रस्थ से दिल्ली तक' थीम पर आधारित जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय मंडल के वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर द्वारा एक निजी स्कूल में प्रदर्शनी शुरू की गई है। प्रदर्शनी का मुख्य विषय "इंद्रप्रस्थ से दिल्ली तक" है। इसके माध्यम से डाक टिकटों पर दिल्ली की विरासत, ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक यात्रा को दर्शाया गया है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में अपर सचिव विश्वरंजन शासमल और दिल्ली परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कर्नल अखिलेश कुमार पांडेय थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.