वाराणसी, मार्च 2 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बीएचयू के विधि संकाय में चल रही 12वीं महामना मदनमोहन मालवीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता नई दिल्ली के गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने जीत ली। उपविजेता का खिताब निरमा विश्वविद्यालय अहमदाबाद को मिला। बेहतर प्रदर्शन के लिए चार अन्य टीमों को पुरस्कृत किया गया। रविवार को प्रतियोगिता का अंतिम दिन था। प्रतियोगिता में देशभर के 20 विश्वविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। समापन सत्र की अध्यक्ष संकाय प्रमुख प्रो. सीपी. उपाध्याय ने की। प्रतियोगिता के निर्णायक इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जेजे. मुनीर, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ एवं न्यायमूर्ति नीरज तिवारी रहे। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने विधिक विषयों पर गहन शोध और तर्कपूर्ण बहस प्रस्तुत की। ज्यूरी सदस्यों ने विद्यार्थियों के प्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.