रांची, मार्च 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर 13 में रहने वाली डॉ मोना आनंद के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने मारपीट की। मारपीट में जख्मी डॉ मोना का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले शिवम प्रकाश सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि आरोपी अपने छत पर शराब एवं सूखे नशे का सेवन करता है। इसका विरोध करने पर वह पूर्व में भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। पिछले 26 मार्च को घर में घुसकर पहले उसने पति उज्जवल प्रकाश सिंह के साथ मारपीट की। इसका विरोध करने पर उसने सूचक की पिटाई की। बताया गया कि वह डेढ़ माह की गर्भवती हैं। उसने सूचक के पेट पर पैर से कई वार किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.