बिजनौर, मार्च 18 -- कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में इंद्रदेव को नगर संगठन मंत्री बनाया गया है। नगराध्यक्ष संजीव चौधरी की अध्यक्षता एवं नगर महामंत्री मनोज शर्मा के संचालन में प्रताप मेडिसिन ट्रेडर्स पर हुई बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई तथा सर्वसम्मति से देव मेडिकोज के स्वामी इंद्रदेव को नगर संगठन मंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई। इंद्रदेव ने अपने नाम का अनुमोदन करने के लिए नगर कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। जिला चेयरमैन देवेश चौधरी, जिला अध्यक्ष राजकुमार गोयल, जिला उपाध्यक्ष संजीव रस्तोगी, नगर अध्यक्ष संजीव चौधरी, नगर महामंत्री मनोज शर्मा, नगर मंत्री राकेश रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.