कौशाम्बी, अप्रैल 15 -- डॉ. आंबेडकर जयंती पर सपा नेता इंद्रजीत सरोज के भाषण से हिंदू संगठनों के साथ ही साथ पुरोहित व कथावाचकों में नाराजगी फैल गई है। तुलसीदास और मंदिरों पर की गई टिप्पणी से लोग आहत हैं। नाराज लोगों ने कहा है कि सपा नेता इंद्रजीत सरोज को सार्वजनिक मंच से माफी मांगनी चाहिए। सपा के सांसद रामजी सुमन के बाद अब सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने विवादित टिप्पणी कर खलबली मचा दी है। इंद्रजीत सरोज के बयान से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। मंगलवार को कड़ा धाम में पुरोहितों व कथा वाचकों ने इस मसले को लेकर बैठक की। बैठक में उन्होंने सपा नेता के इस बयान को निंदनीय बताया। साथ ही कहा कि वह सार्वजनिक मंच से मंदिरों व ऋषि-मुनियों के खिलाफ दिए गए बयान के लिए माफी मांगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.