इंदौर, अक्टूबर 15 -- इंदौर में बुधवार को किन्नरों के दो गुटों में चल रहे आपसी विवाद ने उस वक्त बड़ा रूप ले लिया, जब एक गुट के 24 किन्नरों ने फिनाइल पी लिया। जिसके बाद इनमें से कई की हालत बिगड़ गई। यह घटना नन्दलालपुरा इलाके में हुई, और फ्लोर क्लीनर पीने के बाद किन्नर अपने डेरे के बाहर बेसुध होकर गिरने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस सहित पुलिस वाहनों से किन्नरों को एमवाय अस्पताल पहुंचाया। विवाद के बाद बड़ी संख्या में तीन थानों का पुलिस फोर्स पंढरीनाथ इलाके में पहुंच गया। इस बीच अस्पताल के बाहर चार किन्नरों ने पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर आत्महत्या करने की धमकी भी दी, लेकिन पुलिस ने उनसे पेट्रोल की बोतल छीनते हुए उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। हालांकि इस दौरान छीना-छपटी के बीच अस्पताल में भगदड़ जैसे हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.