नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के इंदौर में गंदा पानी पीने से हुई मौतों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार से लेकर केंद्र तक को घेरा है। पार्टी ने इंदौर मामले की फौरन स्वतंत्र जांच कर जवाबदेही तय करने की मांग की है। कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि इंदौर की घटना भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार की घोर लापरवाही और उदासीनता का असंवेदनशील चेहरा है। उन्होंने कहा कि इंदौर ने केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण में लगातार आठवीं बार सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीता है। पर, गंदे पानी की घटना ने इसकी कलई खोल दी है। सरकार 'हर घर स्वच्छ जल' का दावा करती है, पर गंदा जल सप्लाई करती है। पवन खेड़ा ने कहा कि इस मामले की फौरन जांच कर जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने कहा कि जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.